STORYMIRROR

Neha Prasad

Inspirational

4  

Neha Prasad

Inspirational

धैर्य बनाए रखना

धैर्य बनाए रखना

1 min
291

रूकावट की बेड़ियों के जंजाल से खुद को बचाए रखना।

आसान नहीं है राह तुम्हारी लेकिन धैर्य बनाएं रखना। 


कौन है अपना, कौन पराया, इस अपवाद में न फंसना, 

स्वयं के लिए तुम काफी हो, इतना विश्वास बनाए रखना। 

चाहे ढेरों खुशियाँ हो, या फिर लाखों गम 

खुद को हमेशा हर परिस्थिति में एक समान बनाए रखना। 


यह जो दुनिया है, एक दिखावा है, 

अपना सच, अपनी सादगी दिल में बसाए रखना। 

सफलता की राह में कांटे भी मिलेगें बहुत, 

लेकिन तुम अपनी कोशिश के फूल खिलाए रखना। 


कुछ रोकेंगे, कुछ टोकेंगे, कुछ हर कदम तुमको तोडेंगे,

तुम सफल होगी यह भरोसा जगाए रखना। 

आसान नहीं है राह तुम्हारी, लेकिन तुम धैर्य बनाए रखना। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational