STORYMIRROR

Neha Prasad

Inspirational

4  

Neha Prasad

Inspirational

एक कदम बढाओ तो सही

एक कदम बढाओ तो सही

1 min
287

राहें मुश्किल है, तुम एक कदम बढ़ाओ तो सही,

होगा तुम्हारा सपना भी साकार जरूर, तुम एक कोशिश करो तो सही।


कठिन है रास्ता, पर इतना तो नहीं, कि तू पार ना कर सकें,

दूर है तेरी मंजिल माना, लेकिन इतनी भी नहीं, कि तू उसे पा ना सकें।

 

सपने ही कब तक देखते रहोगे, अपनी एक राह चुनों तो सही,

कुछ न मिला तो अनुभव ही सही,

अब तुम खुद गिरते पड़ते संभल जाओ तो सही।


एक दिन तुम्हारा भी नाम होगा,

तुम्हारा भी सम्मान होगा,

तुम कुछ हाल-ए-दिल लिखों तो सही,

अपनी जादुई कलम चलाओ तो सही,

एक कदम आगे बढ़ाओ तो सही।


अब तक रोका टोका है, तुमको जिस दुनिया ने,

उसे पीछे छोड़ खुले आसमान में उड़ो तो सही,

एक कदम बढ़ाओ तो सही।

                                 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational