मेरा शहर
मेरा शहर
मेरा शहर लेखक और कवित्रियों का शहर है।
मिर्ज़ा ग़ालिब,नीरज,सोम ठाकुर का शहर है।।
जमुना, मंदिर ,मस्जिद ,गुरुद्वारों का शहर है।
साझा संस्कृति,भाईचारे, सौहार्द का शहर है।।
आढ़तियों,गंज, मंडियों, इमारतों का शहर है।
कर्मकारों, शिल्पकारों, मिठाइयों का शहर है।।
चक्की पाट, जूता उद्योग, मिलों का शहर है।
ताजमहल,लाल किला,सिकंदरा का शहर है।।
फतेहपुर सीकरी ,सूरकुटी सूरदास का शहर है।
चाट के ठाट,पेठा,दालमोंठ, पिन्नी का शहर है।।
गलियों,मुहल्लों, कपड़ा बाजार का शहर है।
पुराने एस एन मेडिकल कॉलेज का शहर है।।
डाक्टर,वकील,ख्यातिप्राप्त लोगों का शहर है।
राजबब्बर,निम्मी फिल्मकलाकारों का शहर है।।
