STORYMIRROR

Taj Mohammad

Abstract Action Inspirational

4  

Taj Mohammad

Abstract Action Inspirational

मेरा खयाल ना मिलता है।

मेरा खयाल ना मिलता है।

1 min
311

मैं जानकारी रखता नहीं कि यह जमाना मुझे क्या समझता है।

किस किस को देखूँ हर किसी से मेरा खयाल ना मिलता है।।1।।


कोई सुना दो उसको अच्छे से किस्सा फ़िरौन की दास्तान-ए-बर्बादी का।

मग़रूर है बड़ा वह बंदा खुद की ही जात को खुदा समझता है।।2।।


हर किसी भी चीज का होता है एक दायरा इस दुनिया में लोगों।

रास्ते सारे बंद हो जाएंगे हिदायत के जब कहरे ईलाही पड़ता है।।3।।


मेरे महबूब तुझे क्या हुआ है जो आज इतना मुस्कुरा रहा है।

लगता है आज दिल के सेहरा में जमाने बाद पानी बरसता है।।4।।


यह इश्क़ है गुलफ़ाम ज़िन्दगी में होता नहीं इतना आसान।

अपने दिल-ए-यार की चाहत में दीवाना कुछ भी कर गुजरता है।।5।।


हर चीज है बाज़ार में बिकने के लिए इनसानों की दुनिया में।

एक माँ के ही रिश्ते की मोहब्बत का कोई भी मोल ना लगता है।।6।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract