मेरा देश
मेरा देश
जिस देश की मिट्टी शक्ति भर दे तन में
वीरों ने त्याग दिया जीवन जिसकी रक्षा में
संस्कृति है जिसकी अक्षय ज्ञान का भंडार
वेदों से जिसने फैलाया विश्व में अपार ज्ञान
ऋषि मुनियों ने अपने तप से ध्यान का मार्ग दिखाया
सिंधु, गंगा जैसी नदियों ने जीवन संगीत फैलाया
इस देश उन वीर आर्य वंशजों की हैं हम संतान
वतन हमारा ऐसा है गायें इसकी महिमा का गान।
