STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract

4  

सोनी गुप्ता

Abstract

मेरा भारत

मेरा भारत

1 min
727

मेरा भारत

सबसे महान देश है

कई नामों से जाना

जाता हिन्द कहो

या इण्डिया

या कहो हिन्दुस्तान

मिलजुलकर रहते सभी

तभी कहलाता मेरा देश महान मेरे देश

भारत की संस्कृति यह सिखलाती है  बहुत  बहुत ही महान है

इसकी संस्कृति मिलजुलकर रहना बतलाती है यहाँ का न्याय सही है

धरती से सोना उपजाता कृषि प्रधान देश यह कहलाता है   मिशाल यहाँ है

हर क्षेत्र में देता योगदान है चाहे हो विज्ञान जगत या हो अन्तरिक्ष में आगे रहता

हरपल पल पल आगे बढ़ने की राह दिखाता है मन में विश्वास जगाता है

ऊँचा खड़ा हिमालय पथ पर दृढ़ रहने का संकल्प हमें बताता है देश

जहाँ अनेक शूरवीरों ने जन्म लिया इसकी रक्षा की खातिर

कितने ही वीरों ने यहाँ अपना बलिदान दिया

देश की उस सुन्दर मिट्टी में जन्म था लिया

अपना जीवन देश के लिए कुर्बान किया

जितना कहा जाए उतना कम लगता

मेरे देश के गौरव की कहानी

जिसे जानता पूरा विश्व है

हमें देश से प्यार है

दिल में ज़ज्बा भरा

हमेशा बेशुमार है

मेरा प्यारा

भारत


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract