STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Action Inspirational

4  

V. Aaradhyaa

Action Inspirational

#मेहनतकश की हार नहीं होती

#मेहनतकश की हार नहीं होती

1 min
332

मेहनतकश लोगों की कभी हार नहीं होती।

किसी की मेहनत कभी भी बेकार नहीं होती ।।

शार्ककट ढूंढ़ते उनके हाथ पतवार नहीं होती।

बिना बुलंद हौसलें के जीत साकार नहीं होती ।।


यह जीवन एक सुख दुःख का ही तो मेला है।

हर दिन सामने आता जाता कोई नया रेला है।।

सीख अनुभव मिलता हर गलती नुकसान से।

हिम्मत से जो जीता जाता धूपछांव का खेला है।।


काम न करने के गर बहाने मानों तो हज़ार हैं।

मुश्किल का सामना वाले होते बडे़ दिलदार हैं।।

सफर शुरू करने वाला ही मंजिल तक पहुँचता।

जो संघर्षों से जीत जाते वही सफल किरदार हैं।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action