STORYMIRROR

G.S. Pachouri

Action

3  

G.S. Pachouri

Action

मेहनत ही प्रकाश है

मेहनत ही प्रकाश है

1 min
4



मेहनत ही प्रकाश है
--------------------

जब मेहनत से जी चुराता है इंसान,
अपने जीवन का उद्देश्य भूल जाता है।
फिर वह प्रकाश की राह छोड़,
अंधकार की ओर बढ़ जाता है।
इसलिए लग जाओ अपने कर्म में,
स्वयं का लो तुम संग्यान।
मेहनत से बढ़ाओ अपना ज्ञान,
भटकने मत दो अपना ध्यान।
समय की बर्बादी कर देगी तुम्हें बर्बाद,
इसलिए कुछ बनने की ठान।
आलस्य को भगाओ अपने से कोसों दूर,
मेहनत को ही बनाओ अपना गुरूर।
जो कर्मपथ पर डटा रहता है,
वही सफलता का अधिकारी बनता है।
जीवन उसी का उज्ज्वल होता है,
जो हर दिन मेहनत से नाता रखता है।


— जी. एस. पचौरी 'शिवाय'

( Plant Engineering& Robotics Manager )


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action