STORYMIRROR

Upama Darshan

Comedy Drama

5.0  

Upama Darshan

Comedy Drama

मैरेज एनीवर्सरी

मैरेज एनीवर्सरी

1 min
13.8K



ज्यों ज्यों एनीवर्सरी का दिन निकट आता है

पत्नी होती पुलकित और पति घबराता है

न जाने पत्नी को कितनी महंगी गिफ़्ट भाएगी

उसकी जेब को कितना चूना लगाएगी।


पहले तो पत्नी गोल्ड में खुश हो जाती थी

पति को वह टाई और शर्ट में निबटाती थी

पर अब तो पत्नी को डायमंड ही भाता है

पति अपनी जेब को तोल घबराता है।


स्वजनों का फ़ोन जब विश करने को आएगा

एनीवर्सरी पर क्या मिला ये भी पूछा जाएगा

पति की इज्ज़त रखने की धौंस वह जताएगी

गिफ़्ट छोटा होने से इज्ज़त पर आँच आएगी।


एनीवर्सरी का डिनर बढ़िया रैस्टौरेंट में होगा

पहुँचते ही फ़ेसबुक पर “वेन्यू” चेक इन होगा

फिर इस अवसर की सेल्फ़ी ली जाएगी

पत्नी जिसमें गर्व से मुस्कुराएगी।


पति बेचारा यह सब सोच घबराता है

ज्यों ज्यों एनीवर्सरी का दिन निकट आता है !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy