STORYMIRROR

Alok Mishra

Inspirational

4  

Alok Mishra

Inspirational

मैं लिखूंगा

मैं लिखूंगा

1 min
511

तुम प्रेम पर लिखो

मैं भूख पर लिखूंगा 

तुम चाँद पर लिखो

मैं ज़मीन पर लिखूंगा 

तुम लिखो

इश्वरों को खुश करने का

तरीका

मैं लिखूंगा कि 

कैसे इंसान मुस्कुराने लगें 


तुम लिखो कि एलियन का

मुँह कैसा है

मैं लिखूंगा कि चिड़िया को

पसंद क्या है

तुम अनहद नाद का उद्घोष

करो

मैं दारुण व्यथा को स्वर दूँगा 

तुम करो सौन्दर्य की उपासना

मैं उसे गढूंगा अपने तरीके से


तुम करो प्रतीक्षा राष्ट्र नायक की

मैं किसी किसान से मिलता हूँ 

तुम पढ़ो प्रशस्ति पत्र शासन का

मैं उसे आईना दिखाता हूँ 

करो तुम अनर्गल प्रलाप

मैं तर्क में धार लाता हूँ ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational