STORYMIRROR

Sumit. Malhotra

Abstract Action Classics

4  

Sumit. Malhotra

Abstract Action Classics

माता-पिता से सीखा

माता-पिता से सीखा

1 min
273

रोज़ सुबह उठकर ही, एक चाय की प्याली, 

पापा जी पीया करते, चाय के दीवाने बहुत। 


चाय-पत्ती ख़ुद लानी, अतिरिक्त लेकर आते, 

एक ही बार में सच में, दो-तीन कप पी जाते। 


बेड टी पीना सिखाया, उन्हें दादा-दादी जी ने, 

सिर्फ़ माँ को छोड़कर, बाकि सभी रोज़ पीते। 


बेड टी की आदत हमें, तो बिल्कुल नहीं पड़ी, 

मम्मी जी ने सिखाया, तो बेड टी न हम पीते। 


मम्मी जी ने कभी भी, बेड टी कभी ना पी है, 

मम्मी जी से सीखा है, तो बेड टी नहीं पीते हैं। 


मम्मी जी से सीखा है, नहा धोकर चाय पीना, 

मम्मी जी से सीखा है, बेड टी हानिकारक है। 


दोनों भाई ना पीते हैं, सच्ची में शाकाहारी है, 

ना धूम्रपान करते, ना ही कोई नशा किया है। 


हमारे माता-पिता भी, और हम भी ईमानदार, 

माता पिता से सीखा, हर नारी देवी के समान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract