मानवता
मानवता
आओ मिलकर संकल्प धरें
मानव हित में कुछ काम करें।
स्वार्थ त्याग परमार्थ करें
जन-जन का संताप हरें।
न्याय नीति धर्म अहिंसा
मानवता की बुनियाद भरें।
ईश्वर की इस अद्भुत रचना को,
व्यर्थ कर्म कर कलुषित न करें।
आओ मिलकर संकल्प धरें.........
