STORYMIRROR

माँ

माँ

1 min
569


जब जन्म लिया तेरी कोख से,

तेरी ही गोद का संसार मिला।

जब चलता ठोकर खाते हुए,

तेरा स्नेह अपार मिला ।।

चोट खाई जब मैने,

तेरा ममतामयी दुलार मिला ।

जीवन के रास्ते में माँ

तेरा मार्गदर्शन हर बार मिला ।।

सबसे बड़ा भगवान है तू,

तुझसे ही मुझे ये संसार मिला।

माँ तुझे शत्-शत् प्रणाम है

धन्य हूँ जो तेरा प्यार मिला ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational