STORYMIRROR

Chandresh Kumar Chhatlani

Abstract

4  

Chandresh Kumar Chhatlani

Abstract

माँ तू कितनी अच्छी है – एक बेटी

माँ तू कितनी अच्छी है – एक बेटी

1 min
21


मुझसे करती है तू प्यार 

माँ तू कितनी अच्छी है।


ये है झूठों का संसार 

माँ तू कितनी अच्छी है।


तेरा प्यार है सच्चा प्यार 

माँ तू कितनी अच्छी है।


चन्दा मामा भी दागदार 

माँ तू कितनी अच्छी है।


ये धरती भी है कांटेदार 

माँ तू कितनी अच्छी है।


इस शरीर में रोग अपार 

माँ तू कितनी अच्छी है।


सारी दुनिया आंसू की धार 

माँ तू कितनी अच्छी है।


यहाँ जीती मैं बेकार 

माँ तू कितनी अच्छी है।


मुझे कोख में दिया मार 

माँ तू कितनी अच्छी है।


ईश्वर ही सबका सार 

माँ तू कितनी अच्छी है।


मिला है सच्चा दातार 

माँ तू कितनी अच्छी है।


मेरी आत्मा की ये पुकार 

माँ तू कितनी अच्छी है।


कभी ना होना शर्मसार

माँ तू कितनी अच्छी है।


पूरा शीर्षक माँ तू कितनी अच्छी है – एक बेटी (अजन्मी)


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract