STORYMIRROR

DEEPTI SHARMA

Drama

2  

DEEPTI SHARMA

Drama

माँ तेरी हँसी

माँ तेरी हँसी

1 min
436


माँ तेरी हँसी कि तो बात ही कुछ और है,

देखी मैंने दुनिया सारी, झूठी यारी दिलदारी-2,


दिल को जो सुकून दे तुझमे बात ही कुछ और है,

माँ तेरी हँसी की तो बात ही कुछ और है...


तुझ सा ना देखा मैंने दुनिया कि भीड़ में माँ-2,

अलग है तू सबसे, तेरी पहचान ही कुछ और है

माँ तेरी हँसी की तो बात ही कुछ और है.....


दुनिया का साथ भी झूठा, सच्चा तेरा आँचल है माँ-2,

तुझ बिन जाऊँ कहाँ मैं, इतना बता दे मुझे माँ,


राहों में माँ इस दुनिया की काँटे बहुत है,

माँ तेरी हँसी की तो बात ही कुछ और है.....


साँसें मेरे अन्दर जो है, उनकी तो डोर है माँ-2,

देख तेरा मेरा रिश्ता, दुनिया से कुछ और है माँ,


इतनी ही तो बात है इसमें, कुछ नहीं और माँ,

तेरी हँसी की तो है....बात ही कुछ और माँ,


माँ तेरी हँसी की तो बात ही कुछ और है....।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama