STORYMIRROR

प्रियंका शर्मा

Inspirational

4  

प्रियंका शर्मा

Inspirational

लॉक डाउन को सफल बनाओ

लॉक डाउन को सफल बनाओ

1 min
356

करो दीवारों संग तुम बातें

ढूंढो आले में छिपी यादें

पुस्तक पढ़ो, पढ़ो खुद को

बिछड़ी देहरी से ममता पाओ

लॉकडाउन को सफल बनाओ।


जो चौखट लांघी तो समझो

जैसे संक्रमण को न्यौता दे आये

ईश्वर जाने कितनी मौते

संग अपने तुम घर ले आये

मत यम के द्वारे भीड़ लगाओ

लॉक डाउन को सफल बनाओ।


देश प्रधान जो मांग रहे हैं

शायद वक्त की मांग यही है

अपने लिये मिली जब फुर्सत

तो खुद पर थोड़ा ध्यान लगाओ

सामाजिक दूरी को अपनाओ

लॉक डाउन को सफल बनाओ।


सदियों से जब माना राम को

समय है लखन को तुम मान लो

पंचवटी के जीवन कोष से

संयम , विवेक औ धीर चुराओ

द्वारे पर लक्ष्मन - रेख खिचाओ

लॉक डाउन को सफल बनाओ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational