STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

लोकतंत्र का महापर्व

लोकतंत्र का महापर्व

1 min
19


लोकतंत्र के इस महापर्व में, हम अपना फर्ज निभाएंगे

शत - प्रतिशत मतदान कर, सशक्त लोकतंत्र बनाएंगे।


झूठे वादों के चक्कर में, अब हम नहीं आएंगे

प्रलोभनों से दूर रहकर, अपना फर्ज निभाएंगे 

शत-प्रतिशत मतदान कर, सशक्त लोकतंत्र बनाएंगे।


राह में मुश्किलें भी आएंगी, कर्तव्य पथ से हमें डिगाएंगी 

मुश्किलों से हम नही घबराएंगे, योग्य व्यक्ति को जिताएंगे 

शत-प्रतिशत मतदान कर, सशक्त लोकतंत्र बनाएंगे।


दीन-हीन का बनकर बल, हक-अधिकार

दिलाएंगे

दागियों को हम सब , मिलकर सबक सिखाएंगे

शत - प्रतिशत मतदान कर, सशक्त लोकतंत्र बनाएंगे।


कुछ भी असंभव नहीं जहां में, सबकुछ संभव कर दिखाएंगे 

राष्ट्रहित में हम सब, अपना फर्ज निभाएंगे

शत-प्रतिशत मतदान कर, सशक्त लोकतंत्र बनाएंगे।


सपने सच होते हैं, जागरूक मतदाताओं के 

ये राज हम सब , मतदाताओं को बताएंगे, 

लोकतंत्र के इस महापर्व में, हम अपना फर्ज निभाएंगे 

शत - प्रतिशत मतदान कर, सशक्त लोकतंत्र बनाएंगे।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational