STORYMIRROR

JAYANTA TOPADAR

Inspirational

4  

JAYANTA TOPADAR

Inspirational

लोकतंत्र का महापर्व

लोकतंत्र का महापर्व

1 min
15

हरेक भारतीय नागरिक को 

अपने मताधिकार का 

निर्विरोध प्रयोग 

करना चाहिए...। 


निस्संदेह किसी भी 

लोकतंत्र की नींव 

समर्थ नागरिक अधिकारों की 

यथोचित प्रयोग पर ही 

पूर्णतया निर्भरशील है। 


मगर इस बदलते दौड़ में 

मनुष्यों की सबसे बड़ी चुनौती है -- 

अल्पज्ञान, जागरूकता का अभाव, 

अर्थलोभ, अनिश्चितता, शंका एवं भय, 

जिसके गह्वरों में फँसकर 

कई मायनों में 

किसी नागरिक का 

एक बहूमूल्य वोट 

कहीं न कहीं नष्ट हो जाता है, 

जिसका दुष्प्रभाव एवं दुष्परिणाम 

उस नागरिक को 

एवं इस देश को 

भुगतना पड़ता है...!


अतः हरेक दायित्ववान नागरिक को 

अपने पूर्ण ज्ञान एवं 

सामर्थ्य से 

निर्विरोध 

मतदान कर 

इस लोकतंत्र के 

महापर्व में 

उत्साहपूर्वक 

भागीदार होना चाहिए!


सही समय पर 

सही निर्णय लें 

एवं भारत की 

उत्थान में 

अपना निस्वार्थ योगदान दें...!!!


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational