STORYMIRROR

Alpana Harsha

Romance

3  

Alpana Harsha

Romance

लिख डालो ना ...

लिख डालो ना ...

1 min
28.6K


लिख डालो ना ...

लिख डालो ना

इन शब्दों को मिलाकर 

कोई नई कविता 

मुझ पर

जिसकी लय में

सिर्फ मैं ही रहूँ

लिख डालो ना

फिर जोड़कर 

कुछ नये अध्याय 

मुझे तुम्हारे जीवन में

एक कहानी की तरह

सफल हो जीवन

लिख डालो ना

एक नया गीत

जिसमें तर्ज हो

तुम्हारे मेरे प्रेम के

अहसासों से परिपूर्ण 

गुनगुना सकूं जिसे में

प्रणय में

लिख डालो ना

मुझे कम शब्दों में

गहरी बात लिये

लघुकथा की तरह

जो छोड़ दे 

जेहन में प्रेम सन्देश।

लिख डालो ना

एक लेख की तरह ही सही

कुछ तो मुझ पर

रह जाऊं 

सिमट के इन पन्नों में

मेरे अधूरे ख्वाब लिये।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance