STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

"लाल बहादुर शास्त्री"

"लाल बहादुर शास्त्री"

1 min
451

लाल बहादुर शास्त्री नाम है,जिनका

स्वाभिमान से जीना कलाम है,जिनका

आज 2 अक्टूबर जन्मदिन है,उनका

जय जवान,जय किसान नारा है,जिनका

भूखे रह जाओ,पर हाथ न फैलाओ,

आत्म सम्मान बहुत ऊंचा था,जिनका

आज भी उन्हें हम बहुत याद करते है,

अनुशासन बड़ा प्यारा था,जिनका

भारत देश को आत्मनिर्भर बनाया,

हरित क्रांति से देश हरा-भरा बनाया,

किसान अति प्रिय व्यक्ति था जिनका

लाल बहादुर शास्त्री नाम है,उनका

खुद के बूते जीना,संदेश है,जिनका

आज उनका जन्मदिन है,देशवासियों

भारत देश ही सबकुछ था,जिनका

आपको हम सब उन्हें वंदन करते है,

चंदन से ज्यादा फैला था इत्र,जिनका

लाल बहादुर शास्त्री नाम था,उनका

हर जगह ही काम बोलता था,उनका

अपनी कद्र आप खुद किया करो,

ज़माना आपकी स्वतः कद्र करेगा,

ऐसा उच्च कोटि विचार था,जिनका

देश दिल से सजदा करता है,उनका

स्वावलंबन पठाया पाठ था,जिनका

लाल बहादुर शास्त्री नाम था,उनका

आपकी जय हो,आपकी विजय हो,

पूरा भारत देश ऋणी है,आपका

खास की आप असमय न जाते,तो

हिन्द को और ऊंचाइयों तक ले जाते

हिन्द देश का हर नागरिक मानता है,

आपको कण -कण में जिंदा तिनका

आप थे स्वाभिमान का जिंदा करिश्मा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational