STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

लाल बहादुर शास्त्री जी

लाल बहादुर शास्त्री जी

1 min
256

लाल बहादुर शास्त्री को करते नमन

इस देश को किया था जिन्होंने चमन

जय-जवान,जय-किसान नारा दिया,

ये देश सदा करता रहेगा उनका वंदन

ख़ास वो कुछ समय और जिंदा रहते,

वो मुल्क को बना देते स्वर्ग का नंदन

लाल बहादुर शास्त्री को करते नमन

देश के कहलाते वो स्वाभिमानी धन

वो हमारे दिलों में सदा जिंदा रहेंगे,

देशवासी सदा ही उनके ऋणी रहेंगे,

उन्होंने ने दिया आत्मनिर्भरता का क्षण

ये देश लगाता रहेगा उनका कर्म-चंदन

लाल बहादुर शास्त्री को करते नमन

इस देश को किया था जिन्होंने चमन!


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational