STORYMIRROR

Fahima Farooqui

Inspirational Children

4  

Fahima Farooqui

Inspirational Children

लाडली बेटी

लाडली बेटी

1 min
271

जुग जुग जीयो मेरी लाडली।

ख़ूब फूलो फलो मेरी लाडली।

हमेशा आगे बढ़ो मेरी लाडली।


कोई मुश्किल न राह में आए,

ज़िन्दगी तेरी सदा मुस्कराए

ख़ुशियों के झूले मेरी लाडली।


परेशानियां ज़िन्दगी में आती रहेंगी,

सबक ज़िन्दगी के सिखाती रहेंगी,

हिम्मत कभी न हारना मेरी लाडली।


काँटा भी न कभी पाँव में चुभने पाए,

फूल ही फूल हो जिन राहों से तू जाए,

ख़ुशियों के झूले में रहो मेरी लाडली।


ज़माने की चालो से सम्भल के रहना,

ख़ामोशी से कभी कोई ज़ुल्म न सहना

बुरी नज़र न तुम्हें छू पाए मेरी लाडली।


सही ग़लत का फर्क़ मैंने तुम्हें है बताया,

अपने पराए में फर्क़ करना है सिखाया,

नसीहत ये कभी न भूलना मेरी लाडली।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational