STORYMIRROR

Fahima Farooqui

Others

4  

Fahima Farooqui

Others

नज़र तुम्हारी

नज़र तुम्हारी

1 min
354

मौसम पर छाई हुई है ख़ुमारी।

या कर रही जादू नज़र तुम्हारी।


नज़र को चैन न दिल को क़रार

ख़ुदा जाने कैसी है ये बेक़रारी।


न कोई वादा न कोई मुलाक़ात,

बिना बात नींद उड़ी है हमारी।


आज दिल को यक़ीन आया कि,

मुहब्बत है सबसे बुरी बीमारी।


तुम्हारे सिवा कुछ सूझता नही,

नज़र में रहती है सूरत तुम्हारी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन