क्या यही है प्यार?
क्या यही है प्यार?


उसकी एक झलक देखने को मन तरसे
उसकी एक झलक देखने के लिए
कुछ भी करने को मन तैयार हो
क्या यही है प्यार?
उसकी आवाज़ सुनने को मन बेचेन हो
उसकी आवाज़ सुनके दिल को
न जाने क्यों अजीब सा सुकून मिले
क्या यही है प्यार ?
उसका नाम सुनके चहेरे पे
बिना कोई कारण मुस्कुराहट सी छा जाए
क्या यही है प्यार ?
अपने आसपास जो चल रहा है
सबकुछ भूलकर, अपने आप को भी भूलकर
दिन- रात बस यही सोचती रहूं
वो कैसा होगा ?
वो क्या कर रहा होगा ?
क्या यही है प्यार?
जहां कहीं भी जाऊं
वो जगह वहां का मौसम
चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो
फिर भी मन ना लगे
बस उसके बारे में ही मन सोचे
उसकी ही कमी लगे
वो साथ होता तो कितना अच्छा होता
उसके साथ थोडा वक्त गुजारने को मिलता
तो कितना अच्छा होता
क्या यही है प्यार?
वो साथ न होते हुए भी
उसकी यादे , उसकी बाते
उसके साथ बीते हुए पल
उसकी याद दिला देते है
और में कही खो सी जाती हूं
और चहेरे पे मुस्कराहट सी छा जाती है
क्या यही है प्यार ?
सामने कितने भी हसीन
चहेरे क्यों न हो
पर दिल में तो सिर्फ
उसका ही चहेरा बसा हो
उसके आलावा कोई और
सुंदर न लगे
क्या यही है प्यार?
जब भी तैयार होती हूं
सजती संवरती हूं
तो सिर्फ उसके लिए ही
और सोचु अगर वो
सामने होता तो
मुझे देखकर क्या कहता ?
क्या यही है प्यार?
जब वो खुश हो तो
उससे ज्यादा मेरे
चहेरे पे ख़ुशी झलके
जब वो दर्द में हो
तो पीड़ा मुझे हो
क्या यही है प्यार?
जब वो मुझसे बात न करे
पास होके भी दूर सा जाने लगे
तो मन रोये
क्या यही है प्यार?
खुद चाहे कितना भी
भला बुरा कहूं उसे
मगर कोई और उसे
कुछ कह जाये तो
सहा न जाये
क्या यही है प्यार ?
हाँ , यह सब प्यार ही है
हां, यही है प्यार
यही है प्यार!