STORYMIRROR

Priya Tiwari

Romance

4  

Priya Tiwari

Romance

क्या है प्रेम

क्या है प्रेम

1 min
292

प्रेम,

यानी उसके मैसेज या कॉल आने पर,

दिल जोर से धड़कना....!!!!!!!!

प्रेम,

यानी हर समय हर पल,

उससे बात करने को लालसा,

जो कभी खत्म नहीं होगी...!!!!!!

प्रेम,

यानी किसी की ग़ैरमजूदगी पर,

उसे अपने करीब महसूस करना....!!!!!

प्रेम,

यानी उसका गलती से,

हाथ लग जाने पर,

बहुत डर जाना....!!!!!!

प्रेम,

यानी अपनी सारी तकलीफ भूलकर,

उसको हंसाने के लिये,

खुद जोकर बन जाना....!!!!!!!

प्रेम,

यानी महंगे रेस्टोरेंट में ले जाने की जगह,

घर ले जाकर खुद,

अपने हाथों से चाय पिलाना.....!!!!!!!

प्रेम,

यानी की किसी के साथ चलते हुए,

उसकी उंगलियों में उंगलियां,

फसाने का दिल करना....!!!!!!!!

प्रेम,

यानी साथी की गोद मे सर रखकर,

बेफिक्र होकर बालों से खेलना....!!!!!!

प्रेम,

यानी उसके हाँ बोलने की कोई,

उम्मीद ना होने पर भी उसके लिये,

बेहिसाब कविताएं लिखना......!!!!!!!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance