STORYMIRROR

Ajay Gupta

Inspirational

3  

Ajay Gupta

Inspirational

क्या फ़र्क़ पड़ता है

क्या फ़र्क़ पड़ता है

1 min
154

क्या फ़र्क़ पड़ता है

कि मेरे हाथ में खेल का सामान है

और सामने खेल का मैदान है

क्या फ़र्क़ पड़ता है

कि मेरे हाथ में कोई इबारत है

और सामने कम्पनी की इमारत है


क्या फ़र्क़ पड़ता है

कि क्या देखा है मैंने सपना

देना है मुझ को सर्वश्रेष्ठ अपना

दायित्व, चुनौतियाँ, प्रतियोगिता

दोनों जगह है एक सी उद्यमिता


क्या फ़र्क़ पड़ता है

देश, परिवार के लिये

गौरव मैं किस क्षेत्र से लाता हूँ

मन का काम करता हूँ तो

पैसे के साथ संतुष्टि भी कमाता हूँ



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational