क्या दोष है?
क्या दोष है?
मन सबका एक है,
लेकिन सोच सबकी अलग है,
अगर इन्सान बुरा सोचना शुरु करे तो,
मन का क्या दोष है?
कान सबके पास है,
लेकिन सुनने का तरीका अलग है,
अगर इन्सान बुरा सूना करे तो,
कान का क्या दोष है?
जीभ सबकी एक है,
लेकिन बोली सबकी अलग है,
अगर इन्सान बुरा बोलने लगे तो,
जीभ का दोष है?
आंख सबके पास है,
लेकिन नजर सबकी अलग है,
अगर इन्सान बुरा देखने लगे तो,
आंख का क्या दोष है?
दिल सबका धड़कता है,
लेकिन भावनाएं सबकी अलग है,
अगर इन्सान पत्थर बन जाये तो,
दिल का क्या दोष है?
हाथ सबके पास है,
लेकिन कर्म सबके अलग है,
अगर इन्सान बुरे कर्म करे तो,
हाथ का क्या दोष है?
पांव भी सबको दिया है,
लेकिन रास्ता सबका अलग है,
अगर इन्सान गलत रास्ते पर चलें तो "मुरली,
पांव का क्या दोष है?