कविता
कविता
कागज की जमीं
दिल के कागज पर
भावनाओं की कलम से
हसरतों के अल्फाज
अश्कों की स्याही से
यूं लिख दिये हमने
गर्दिशें जमाने की
मिटा सकें न इन्हें
टुकड़ों में बटीं जिदंगी
सहेज कर जी लिये
मकसद रहा यही
जिंदगी हसीन हो
कायनात का हर जर्रा
बस इक आफताब हो
खुशियों को बांट कर
गम को समेट कर
कागज की जमीं पर
सांसों का कारवां चला
कदम मिलाकर वक्त से
हर फासला मिटा दिया
मंजिल मिले या न मिले
हर पल जांबाज बना लिया
फुर्सत की घड़ियों में
कागज पर दिले हाल से
ख्यालों में डूब कर
इक आशियाना बना लिया।
