STORYMIRROR

Sakhi Singh

Inspirational Others

4  

Sakhi Singh

Inspirational Others

कविता क्या है ?

कविता क्या है ?

1 min
41.7K


कविता क्या है ?

जब सपने अधूरे रह जाते है ...

तो कविता बन जाते हैं .

ये सुना कहीं नहीं है मैंने

इस बात का आभास किया है

कई बार अधूरे सपनों को

मैंने भी जिया है .

जब अधूरे सपने

मन में तडपते है

कविता बन सपने सब

कागज पर मचलते है.

तब कवि करता है

एक नई शुरुआत

अधूरापन मिटाने की

रोते हुए सपनो को

कागज पर हँसाने की.

फिर एक नई उम्मीद

सपने में आकार भरती है

जो  कविता में ही सही

सपने साकार करती है |


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational