STORYMIRROR

Ritu Garg

Inspirational

4  

Ritu Garg

Inspirational

कविता है अनुपम कृति

कविता है अनुपम कृति

1 min
344


मां शारदे की अनुपम कृति ,

कविता बहुत कुछ कहती है।


बाधाओं को दूर कर हमे,

सुगम पथ दिखलाती है ।

राहों में फूल खुशी के बिछा,

होंठों पर मुस्कान ले आती है।


दिल में पनपते स्नेह बीज,

तरु पर कोमल फूल खिले।

सिंचित होते मरु भूमि में,

आशाओं के फल होते।


नभ में तारों की चमक बन,

दिल में एहसास जगाती है।

मां के आंचल की छांव बन,

गीतों की झंकार सुनाती है।


बचपन की बातों को संजो कर,

कोमलता का स्पर्श करवाती है।

यौवन और बुढ़ापे, संगी साथी,

का हमें अटूट संबंध बताती है।


त्रिवेणी का संगम भी बनता,

कविता के लिखने गाने से।

बहता दरिया ज्यों कहता है,

जीवन है आगे बढ़ जाने में।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational