कुछ बातें
कुछ बातें
कुछ बात बनती है जज्बात से
पर कुछ बातें बेबाक होती हैं
कुछ बातें दिल को छूती है
तो कुछ यूं ही रह जाती हैं
यूं दिल ने बहुत दिनो बाद कहा
कुछ लिखते हैं जज्बात को
ये छुप जायेगी बातें सारी बातें
बता दूं किसी अल्फाज में
सारे नदी मिल के भी
एक घड़ा न भर पायेगा
जिसे नदी बनाया मिट्टी ने
उसे वो रेत बना ले जाएगा।
कुछ पल अपनों के लिए खास होता है
हर मुसीबत से जो लड़ जाए
वो बाप होता है
देखा है आज कुछ लम्हे को
जो जीते जी हाल ना जान सका
कैसे ये औलाद है
ले रहे है हिस्सा अपना
और कहते है आशीर्वाद है ।।
