STORYMIRROR

Neha Sharma

Drama

3  

Neha Sharma

Drama

कुछ बातें जतानी नहीं होती

कुछ बातें जतानी नहीं होती

1 min
267

कुछ अपने हो खास

जो दिल के हो पास

दुनिया आये जिनके बाद

जीना हो जिनके साथ

पर फिर भी,


उन अपनों को कुछ बातें

बतानी नहीं होती

दिल की कुछ बातें

बतानी नहीं होती।


कुछ ऐसे भी हैं जो

तुम्हें दोस्त मानते हैं

तुम्हारी खुशियों की

बस दुआ माँगते हैं।


हर वक्त में तुम्हारे साथ खड़े

वो तुम्हे तुमसे ज्यादा जानते हैं

पर फिर भी कभी कभी,

उनके चेहरे पर

वो मुस्कान देखने के लिये,


अपने आँसूओं से भरी वो

नम पलकें दिखानी नहीं होती,

दिल की कुछ बातें

जतानी नहीं होती।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama