STORYMIRROR

Op Merotha Hadoti kavi

Inspirational

4  

Op Merotha Hadoti kavi

Inspirational

करता हूं मैं तुम्हें सलाम

करता हूं मैं तुम्हें सलाम

1 min
553

हे भारत के वीर जवानों

करता हूं, मैं तुम्हें सलाम

कर देते हो तुम प्राण न्योछावर

अपने देश की रक्षा के लिए

दिन - रात जागते हो तुम

इस धरती माँ के लिए

हे भारत के वीर जवानों

करता हूं "मैं तुम्हें सलाम"


भूखे प्यासे रहकर भी तुम

देश की रक्षा करते हो

सर्दी, गर्मी बरसात में भी 

तुम डटकर सामना करते हो

लग जाये तो घाव कभी

तुम मिट्टी से भर लेते हो।

आए कोई तूफान तो

तुम उससे भी बढ़ लेते हो 

अपना घर छोड़कर  

तुम नया घर बसाते हो

हे भारत के वीर जवानों

करता हूं " मैं तुम्हें सलाम"


उस माँ के आँसू रुके नहीं होंगे

जब तुम शहीद होकर आए होंगे

उस बेवा से क्या गुजरी होगी

जब अर्थी तुम्हारी देखी होगी

बच्चे को अभी तक मालूम नहीं

पापा शहीद हुए या नहीं

वो तो अभी गोद में ही था 

जब पता चला होगा उसको

तब पापा की चिता जलाई होगी।

हे भारत के वीर जवानों

करता हूं "मैं तुम्हें सलाम"



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational