STORYMIRROR

कोशिश तो कीजिये

कोशिश तो कीजिये

1 min
5.3K


कभी हार को भी जीत समझ के तो देखिये,

मिलेगी जीत यक़ीनन ज़िन्दगी के सफ़र में,

कभी कर्म को शिद्दत से ज़रा-सा करके तो देखिये,

कोशिश तो कीजिये।


कभी भूखे नौनिहाल का पेट भरकर तो देखिये,

मिलेगी ख़ुशी यक़ीनन जीवन की डगर में,

कभी उनके लिए भी जी करके तो देखिये,

कोशिश तो कीजिये।


कभी उपेक्षित लोगों की मदद करके तो देखिय,

बजेगी दिल की वॉयलिन यक़ीनन आपके दिल में,

कभी उनके चेहरे में मुस्कान ला करके तो देखिये,

कोशिश तो कीजिये।


कभी मासूमों को गले से लगाकर तो देखिये,

करेगी फ़क्र से सर ऊंचा यक़ीनन इस धरा के आँगन में,

कभी बेटी को कोख़ से बाहर लाकर तो देखिये,

कोशिश तो कीजिए।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational