STORYMIRROR

Jitendra Vijayshri Pandey

Others

3  

Jitendra Vijayshri Pandey

Others

माँ

माँ

1 min
203

तेरे त्याग को,

तेरे हर एक दुलार को,

किन लफ़्ज़ों से लिखूँ मॉं?


हमारे सलामती को,

हमारी सुख सुविधाओं को,

किन ख़यालों से सहेजूँ माँ?


तेरे दर्द को,

तेरे सहन करने की अद्भुत शक्ति को,

किन हर्फ़ों से उकेरुँ माँ?


हमारे सुकून को,

हमारी तकलीफ़ें दूर करने को,

किन शब्दों में बयां करूँ माँ?


तेरे परिश्रम को,

तेरे हर एक परवाह को,

किन वर्णों से उत्कीर्ण करूँ मॉं?


Rate this content
Log in