STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Inspirational

कोशिश करके देखते हैं

कोशिश करके देखते हैं

1 min
612

राह मुश्किल नहीं आगे चलकर देखते हैं, 

चलो हम आज मुश्किलों से लड़कर देखते हैं, 

राह में चलते-चलते जब भी तुम थक जाओ, 

पीछे मुड़कर ना देखो बस तुम आगे बढ़ते जाओ,

कल का सूरज कुछ अलग तरह से चमकेगा, 

आसान होगी राहें कोशिश करके देखते हैं ,

बहुत लोगों की बातें सुनी है हमने

चलो आज कुछ अपनी मन की सुनते हैं

राह मुश्किल नहीं आगे चलकर देखते हैं, 


माना आगे बढ़ना थोड़ा कठिन होता है, 

बिना कोशिश किए जीवन कहाँ सरल होता है, 

अपनी कोशिश को फिर से पंख लग जाने दो , 

अपने स्वपन को तुम आज पूरा हो जाने दो, 

बहारों की हवाओं में आज महक कर देखते हैं

राह मुश्किल नहीं आगे चलकर देखते हैं


आज गगन के चुम्बन का अवसर बन जाने दो, 

कांटो के दामन में फूल भी खिल जाने दो, 

क्या हुआ जो हम जी लिए अपने लिए बस, 

कल अच्छा हो इसलिए आज बना कर देखते हैं, 

रात अमावस की है दीप जलाकर देखते हैं, 

जीवन में उजाला जरूर होगा कोशिश करके देखते हैं, 

राह मुश्किल नहीं आगे चलकर देखते हैं, 


वक्त की रफ्तार के साथ बदलना पड़ता है सभी को, 

बदले मौसम के अनुसार ढालना पड़ता है सभी को, 

जीवन के कड़वे रस को पीकर देखते हैं, 

मंजिल तक पहुंचना है अगर 

समय की धारा संग बहकर देखते हैं

राह मुश्किल नहीं आगे चलकर देखते हैं II



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational