कोरोना
कोरोना
कोरोना को हराना है,
खुद हारना नहीं है।
वाद-विवाद ना कर
नई तरकीब लगानी है
कोरोना को भगाना है
अफवाह नहीं फैलाना है
कोरोना को हराना है,
खुद हारना नही है।
लड़ -लड़ कर
डर - डर कर
जान नहीं गवाना है
खुद के संग
पूरी दुनिया को भी
बचाना है,
कुछ दिन दूरियों को
बनाये रखना है
फिर भाईचारा निभाना है
कोरोंना को हराना है,
खुद हारना नहीं है।
डर को डराना है,
खुद भागना नहीं है।
मन को शांत रख,
विजय का शंखनाद बजाना है।
