STORYMIRROR

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

3  

Bhoop Singh Bharti

Inspirational

कोरोना

कोरोना

1 min
195

"


आओ लोगों बात बताऊं कोरोना शैतान की।

जिसने आज बदल दी है सूरत देख जहान की।।


हम सब ने मिल करके, कोरोना को हराना है।

घर में रहना बंद हमें, बाहर नहीं जाना है।

चेन तोड़ने की खातिर, चक्कर यही चलाना है।

लॉक डाउन को अपनाकर, भारत को जिताना है।

भारत है वीरों की धरती, गाथाएं बलिदान की।

आओ लोगों बात बताऊं कोरोना शैतान की।।


बार-बार तुमने लोगों, हाथों को अपने धोना।

लॉक डाउन को तोड़ के, बीज विघ्न के मत बोना।

साफ-सफाई रख करके, चमकाना कोना कोना। 

गलती से गलती कर, किसी अजीज को ना खोना।

कोरोना से हमको लड़नी, बाजी अपनी जान की।

आओ लोगों बात बताऊं कोरोना शैतान की।।


कोरोना कोविड नाइनटीन, चीन देश से आया है।

मानव से मानव में फैले, दुनियाभर में छाया है।

दवा नहीं है कोई इसकी, अजब निराली माया है।

मंदिर मस्जिद चर्च सभी को, इसने आन डराया है।

रखवाला बन आगे आया, जय बोलो विज्ञान की।


पशु पक्षी आजाद घूमते, मानव पर विपदा आई।

कुदरत से ये छेड़छाड़ की, हमने आज सजा पाई।

वायु पाणी पेड़ धरा की, करनी होगी भरपाई।

कोरोना का ये कहर है, कुदरत का करिश्माई।

कहे भारती एक हुई, ये जनता भारत महान की।

आओ लोगों बात बताऊँ कोरोना शैतान की।।


    


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational