कोरोना योद्धा
कोरोना योद्धा
मेरी प्यारी डायरी
आज करनी है,
जब देश की रक्षा,
कई कोरोना योद्धा,
उतर आए धरती पर,
जो महान है,
हम सब की दृष्टि में,
अहम भूमिका निभा रहे हैं,
सृष्टि में,
समय बदलता रहता करवट,
योद्धा लेकिन वहीं खड़ा है,
पर्वत के जैसे रक्षा को डटा है II
समय डगर की,
चलती रहती,
चलता रहता,
जीवन का पथ,
सूर्य निकलता,
फिर ढल जाता है,
जो जीवन रक्षा करता,
काम हमारे आता,
वह सच्चा योद्धा,
कहलाता है II
करना हमको,
सम्मान है इनका,
यह रक्षक,
हमारे कहलाते हैं,
शहीद हो गए,
हमारी खातिर,
हम उनके लिए,
शीश अपने झुकाते हैं II
