STORYMIRROR

Vaibhav Dubey

Abstract

4  

Vaibhav Dubey

Abstract

कोरोना से बच जायेंगे

कोरोना से बच जायेंगे

1 min
527

सात्विक जीवन यापन से सब रोगों से बच जाएंगे

देख के निर्मल काया कोरोना वायरस भी नहीं आएंगे


शुद्ध शाकाहारी भोजन से मन की शुद्धि होती है

मन की शुद्धि से ही हमारी निर्मल बुद्धि होती है

निर्मल बुद्धि से मन के सारे संशय मिट जाएंगे

देख के निर्मल काया कोरोना वायरस भी नहीं आएंगे


हाथ जोड़कर अभिवादन करने पर विश्वास करो

परिहास करो ना किसी का उसे बस समझाने का प्रयास करो

बच्चों,बुजुर्गों की देखभाल में अधिक समय को बिताएंगे

देख के निर्मल काया कोरोना वायरस भी नहीं आएंगे


विश्व है ये परिवार हमारा सहयोग से ही हित होता है

कोई सदस्य हो रोगग्रस्त परिवार प्रभावित होता है

सैनीटाइजर से हाथ मलेंगे मुंह पर मास्क लगाएंगे

देख के निर्मल काया कोरोना वायरस भी नहीं आएंगे


सूखी खांसी, छींके आयें मुंह पे रुमाल लगा लेना

बुखार तेज अगर आये तो डॉक्टर को दिखा लेना

स्वयं सुरक्षित रहेंगे सभी को उचित उपाय बताएंगे

देख के निर्मल काया कोरोना वायरस भी नहीं आएंगे


सत्य है कि हर संकट से हमें डरना नहीं जरूरी है

पर सतर्क और सावधान भी रहना अभी जरूरी है

विश्व पटल पर संकट के ये बादल सब छट जाएंगे

देख के निर्मल काया कोरोना वायरस भी नहीं आएंगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract