STORYMIRROR

ritesh deo

Abstract

4  

ritesh deo

Abstract

कोई नही भूलता

कोई नही भूलता

1 min
222

याद उन्हे किया जाता है जो भूले गए हो,

जो दिल में रहते हैं उन्हें क्या याद किया जाता है ?

मोहब्बत कभी खत्म होकर भी खत्म होती नहीं,

उम्र का आखरी पड़ाव क्या मोहब्बत का नामोनिशा मिटा पाता है ?


ज़िंदगी को रिश्तों की पहेली में उलझाना बेहतर नहीं,

प्यार को पाकर गवां जाना हर इंसा की आदत नहीं,

फितरत (स्वभाव) कभी दिल की बदले,

इस कोशिश पर क्या कभी कोई यकि कर पाता है ?


दिल की तहरीर (लिखाई) दर्द में डूबी हो हर बार ये ज़रूरी तो नहीं,

क्योंकि दर्द से मोहब्बत करना आदमी की ज़रूरत भी नहीं,

इस दर्द से आशिक़ी गर की जाए तो,

जानबूझकर की गई कोशिश को क्या कोई समझ पाता है ?


दर्द सहने का माद्दा (योग्यता)हर किसी में होता नहीं,

दिल ख़ुद का तोड़कर जीना जीने के लिए आसान नहीं,

अपने रास्तों को मोड़ने के लिए,

अपनी ही राहों को काटने का हुनर (गुण) क्या कोई दरिया जान पाता है ?


याद उन्हें किया जाता हैं जो भूले गए हो,

जो दिल में रहते हैं उन्हें क्या याद किया जाता हैं ?


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract