STORYMIRROR

Dhan Pati Singh Kushwaha

Abstract Fantasy Inspirational

4  

Dhan Pati Singh Kushwaha

Abstract Fantasy Inspirational

कल्पनाओं की उड़ान

कल्पनाओं की उड़ान

2 mins
237

कल्पनाएं कभी करतीं अति उत्साहित,

और कभी करतीं हमको बहुत निराश।

कल्पनाएं तो प्रेरित भी करती हैं रहतीं,

रहे हरदम वास्तविकता का अहसास।


ऊंची उड़ान कल्पनाओं के संग-संग,

कल्पना लोक की अनूठी सैर कराती।

वास्तविकता के धरातल से दूर है रहती,

हंसाती है कभी और कभी रुलाती है।

व्यावहारिकता को हम ध्यान में रखकर,

लें निर्णय और न हों हम कभी निराश।


कल्पनाएं होतीं हैं प्रेरणादायक सबकी,

पर वास्तविकता की सीमाएं होती हैं।

अनुकूलता प्रतिकूलता संग समय के,

क्षमता सहयोग की समस्याएं होती हैं।

संकल्प दृढ़ता धैर्य नियोजन की भी,

होती है भूमिका महत्त्वपूर्ण व खास।


कल्पनाएं कभी करतीं अति उत्साहित,

और कभी करतीं हमको बहुत निराश।

कल्पनाएं तो प्रेरित भी करती हैं रहतीं,

रहे हरदम वास्तविकता का अहसास।


सजाएं हम सब सपने उत्कृष्ट कोटि के,

कल्पनाएं हमारी प्रगति की सहायक हैं।

फटकने ही न दें लेश भी निराशा मन में,

सपने साकार करने का पूरा करें प्रयास।


कल्पनाएं कभी करतीं अति उत्साहित,

और कभी करतीं हमको बहुत निराश।

कल्पनाएं तो प्रेरित भी करती हैं रहतीं,

रहे हरदम वास्तविकता का अहसास।


ऊंची उड़ान कल्पनाओं के संग-संग,

कल्पना लोक की अनूठी सैर कराती।

वास्तविकता के धरातल से दूर है रहती,

हंसाती है कभी और कभी रुलाती है।

व्यावहारिकता को हम ध्यान में रखकर,

लें निर्णय और न हों हम कभी निराश।


कल्पनाएं होतीं हैं प्रेरणादायक सबकी,

पर वास्तविकता की सीमाएं होती हैं।

अनुकूलता प्रतिकूलता संग समय के,

क्षमता सहयोग की समस्याएं होती हैं।

संकल्प दृढ़ता धैर्य नियोजन की भी,

होती है भूमिका महत्त्वपूर्ण व खास।


कल्पनाएं कभी करतीं अति उत्साहित,

और कभी करतीं हमको बहुत निराश।

कल्पनाएं तो प्रेरित भी करती हैं रहतीं,

रहे हरदम वास्तविकता का अहसास।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract