STORYMIRROR

Deepti S

Abstract

4  

Deepti S

Abstract

किसान

किसान

2 mins
33

है अन्न का वह दाता

खुद भूखा रह लेता 

थोड़ा कम में खुश हो लेता

पर फिर भी हमें बाँटकर तब खुद है खाता

उसके बैल भी दम भर लेते हैं

स्वयं को भू स्वामी के हवाले कर देते हैं


कड़ी दुपहरी में वो तपता है

लू के थपेड़ों से भी गुजरता है

उसको ना सर्दी ख़ासी सताती है

कैसे हल्के से कम्बल में रातें उसे जगाती है

बच्चों को चैन से सोता देख 

उसके चेहरे पर ख़ुशी आ जाती है


कभी ओलावृष्टि कभी मूसलाधार बारिश से 

उसके सपनों की भी मिट्टी बह जाती है 

जिस पौध को बालक जैसा बड़ा किया

जब वही खेतों में खड़ी फसल

बेजान पड़ी नजर आती है


फिर क़र्ज़ों की किताब याद आती है 

वो फसल भी गई जो दाना पानी दिलाती है

इनमें से कुछ का दिल तो मजबूत होता है 

जो इस त्रासदी को सह लेता है

पर कोई इतना मजबूर होता है 

अपनी देह की मिट्टी से संसार खो देता है


क्या इनको जीने का हक़ नहीं 

जो देश की ख़ातिर अपने प्राण गँवाता है

सरकार को नही आती याद

जिसके उगाये अन्न से देश गर्व से अग्र श्रेणी हो जाता है

बना तो दिये हैं किसान योजना 

फिर उसके पास तक कैसे पहुँच नहीं पाता है


नारा तो दे दिया “जय जवान जय किसान”

करो इनका भी दिल से सम्मान

आओ एकजुट हो इनको अधिकार दिलाते हैं

इनकी आवाज़ खुद बन इतनी बुलंद कराते हैं

किसानों के लिए बनी योजनाओं को

उनसे अवगत करवाते हैं

कोई भी ना टूटे ऐसे हालातों से

ऐसा कुछ जीवन में पुण्य कमाते हैं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract