STORYMIRROR

मिली साहा

Abstract Inspirational

4  

मिली साहा

Abstract Inspirational

खुद पर ज़रूरी है रखना विश्वास

खुद पर ज़रूरी है रखना विश्वास

1 min
297

समस्याएँ कितनी भी बड़ी हों खुद पर ज़रूरी है रखना विश्वास,

आत्मविश्वास ही वो साथी है जो सदैव मुसीबत में निभाए साथ।


कोई भी समस्या ऐसी नहीं जगत में, जिसका ना हो समाधान,

बस थोड़ा धैर्य रखो शांत रहो, ज़ल्दबाज़ी कर ना बनो नादान।


जीवन में आई समस्याएँ ट्रैफिक की लाल रोशनी के है समान,

हरी होती जैसे इंतजार से वैसे ही समस्याओं का होता निदान।


कठिन से कठिन समय भी बदल जाता है, करो अगर प्रयास,

संपूर्ण चेतना से ध्यानपूर्वक ढूँढो तो हल हमारे ही आस पास।


व्यर्थ चिन्ता के चने चबाने से सदैव चतुराई का होता है हनन,

चिंता निवारण नहीं रोग तन मन का थोड़ा करके देखो मनन।


बड़ी से बड़ी समस्या भी हार मानती है यहाँ, हौसलों के आगे,

बस बनों हिम्मत की चाबी खोल दो आत्मविश्वास के दरवाजे।


फिर किसी तूफ़ान का दम्भ, तुम्हारे हौसले नहीं तोड़ पाएगा,

कितना भी स्वरूप हो उसका विकराल, हार कर वो जाएगा।


बस मजबूती से पकड़े रहो अपने विश्वास को छूटने ना पाए,

याद रखना मुश्किल वक्त में यही विश्वास ही तो काम आए।


समाधान नहीं दे सकता कोई और, केवल दे सकता सुझाव,

खुद हल ढूँढना पड़ेगा तुम्हें और खुद ही करना होगा बचाव।


क्योंकि चलोगे किसी के सहारे तो एक दिन साथ छोड़ देगा,

ज़रूरी तो नहीं कोई तुम्हारी समस्या का सही समाधान देगा।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract