STORYMIRROR

Mukesh Kumar Modi

Inspirational

4  

Mukesh Kumar Modi

Inspirational

ख़ुद को ख़ुशहाल बनाओ

ख़ुद को ख़ुशहाल बनाओ

1 min
273


जो मिल ना सका उसके लिए आंसू ना बहाओ

जो हासिल हुआ उससे तुम प्यार करते जाओ


ज़हन में पाक अरमानों को ज़िन्दा करते जाओ

अपने सपनों को हकीक़त का जामा पहनाओ


दरारें आने लगे अगर तुम्हारे किसी भी रिश्ते में

प्यार, उल्फ़त और विश्वास से उन्हें भरते जाओ


किसी पर रौब जमाना बहादुरी नहीं कहलाती

बेख़ौफ़ होकर अपने ही गुरूर को तुम गलाओ


तुम्हारी ज़िन्दगी से ग़म मिटाने कोई ना आएगा

सबको सहारा देकर खुद को खुशहाल बनाओ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational