Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Vinita Shukla

Inspirational

4.5  

Vinita Shukla

Inspirational

चन्द्रशेखर आज़ाद

चन्द्रशेखर आज़ाद

1 min
303


आजाद हूँ मैं, आजाद जियूँगा

मरना भी, रहकर आजाद' 

कहते थे वीर चंद्रशेखर

 उनको भाता था, इंकलाब 


1- जो धड़कन बनकर रहते थे 

 भारत माता के सीने में 

मरने से भी ना डरे कभी 

 कुछ बात थी, उनके जीने में 


2- बदल- बदलकर, भेस कई, 

 अंग्रेजों को, चकमा देते 

  मद ध्वस्त, फिरंगी का, करके

  अपना परचम, लहरा देते

 

3- काकोरी के घटनाक्रम व

 सांडर्स के वध में, भागी थे

  काले कानूनों के बैरी, 

स्वतंत्रता- अनुरागी थे

 

4- उनकी पावन स्मृतियों को 

हम भारतवासी , नमन करें

उनके ऊँचे आदर्शों का 

निज जीवन में, अनुगमन करें।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational