STORYMIRROR

Mukesh Bissa

Abstract Inspirational

3  

Mukesh Bissa

Abstract Inspirational

कभी मुस्करा के

कभी मुस्करा के

1 min
194


कभी मुस्करा के बोल देना चाहिए

कभी मुस्करा के टाल दिया चाहिए

हैं तो बहुत मुश्किलें बहुत जिंदगी में

कुछ जिम्में वक्त पे डाल देना चाहिए।


हर चीज कल पर छोड़ना ठीक नहीं

थोड़ा आज में जीना भी चाहिए

क्या पता आगे हंसी के पल न मिले

चेहरे पर मुस्कुराहट लानी चाहिए।


चलती रहती है जिन्दगी सदा हमारी

एक मुकम्मल जहां पाने को

जरूरी नहीं की हर हसरत पूरी हो

कभी वक्त से समझौता करना चाहिए।


रिश्तों में कड़कपन ठीक नहीं

थोड़ा सा झुक जाना चाहिए

संबंधों को तोड़ने से बेहतर है

अदद जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract