STORYMIRROR

Rohan Chaudhari

Romance

2  

Rohan Chaudhari

Romance

कौन हो तुम

कौन हो तुम

1 min
311

मुश्किल समय में भी जो हौसला बांध जाए

वह एहसास हो तुम,


अँधेरी रातों में भी जो उम्मीद की रौशनी दिखाए

वह चिराग हो तुम,


साथ ना होने पर भी जो साथ होने का एहसास कराए

वह आभास हो तुम,


दर्द के समय में भी जो चेहरे पर मुस्कुराहट छोड़ जाए

वह याद हो तुम,


बेचैन दिल को जो सुकून दे जाए

वह ख्याल हो तुम,


शांत से समंदर में जो हलचल कर जाए

वह लहर हो तुम,


जिसमे हर वक्त खोए रहने का मन कर जाए

वह सुनेहरा वक्त हो तुम,


और जिसे सिर्फ देखते ही मेरे चेहरे पर बड़ी मुस्कुराहट आ जाए

वह शख्स हो तुम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance