कैसे ना बदलेगा तू
कैसे ना बदलेगा तू
लिखना है इतिहास, बनना है खास,
कैसे ना बदलेगा तू , कैसे ना बदलेगा तू।
जितना है तेरे पास , वो ना है तुझको रास
तो कैसे ना बदलेगा तू , कैसे ना बदलेगा तू।।
अबकी जो जीत को पाना है।
मन में गर तूने ठाना है।
मन मे रख सच्ची आस, बुझने ना दे तू प्यास।
कैसे ना जीतेगा तू , कैसे ना जीतेगा तू।।
कैसे न बदलेगा तू, कैसे न बदलेगा तू।।
नई राहें जो तुझको बनाना है।
दिल मे उत्साह जगाना हैI
दिल मे लगा ले आग, नए नए हो तेरे राग।
कैसे ना पायेगा तू, कैसे ना पायेगा तू।।
कैसे ना बदलेगा तू, कैसे ना बदलेगा तू।।
दिल मे गर बसा फसाना है।
चलते चले जाना है।
ताकत लगा के भाग, जमाना खेलेगा फ़ाग।
कैसे ना भायेगा तू, कैसे ना भायेगा तू।।
कैसे ना बदलेगा तू, कैसे ना बदलेगा तू।।