STORYMIRROR

मानव सिंह राणा 'सुओम'

Abstract

4  

मानव सिंह राणा 'सुओम'

Abstract

हमारी दिल्ली में

हमारी दिल्ली में

1 min
339

अच्छे नहीं हालात हमारी दिल्ली में

नफ़रत की बरसात हमारी दिल्ली में


अश्रु बना सैलाब कभी का आया है

अब दर्दों का साथ हमारी दिल्ली में


कल तक जो अपने दिखते थे गली गली

उड़ने लगे नकाब हमारी दिल्ली में


जिनको अपना जान आसरा देते थे

निकले वही खराब हमारी दिल्ली में


कितने भूखे पेट सो रहे हैं बच्चे

होता नहीं मलाल हमारी दिल्ली में।


पीर भी पूछे रास्ता बाहर जाने का 

सोचो कैसा हाल हमारी दिल्ली में।


बजट कुतरते चूहे हमने देखे हैं

काली सारी दाल हमारी दिल्ली में।


हर राह साक्षीयां मारी जाती है

कोई नहीं मलाल हमारी दिल्ली में 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract